कोरबा। ग्रैंड एसीएन के कैमरा मैन इमानुअल तांडी का आज शनिवार 14/03/2026 को आकस्मिक निधन हो गया। सीएसईबी कॉलोनी में निवासरत तांडी का बहुत ही कम उम्र में निधन होने से ग्रेंड एसीएन परिवार व प्रेस जगत स्तब्ध है।

परिजन के मुताबिक कल रविवार 15/03/2026 को दोपहर 12 बजे मुड़ापार हेलीपेड के पास स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया गया कि कैमरा मैन के रूप में कार्यरत रिपोर्टर इमानुअल तांडी का शव उनके घर में बंद कमरे के भीतर मिला। इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहते थे। बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू बाहर आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपने बेटे को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से साथी पत्रकारों और परिचितों में शोक मिश्रित स्तब्धता है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हसदेव एक्सप्रेस अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

