6 घण्टे के भीतर शासन का संशोधित आदेश , पाठक नहीं कावरे होंगे बिलासपुर संभागायुक्त ,रायपुर के साथ दिया गया अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज 4 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इनमें जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर का संभाग आयुक्त नियुक्त किया गया था। शासन ने इस आदेश में संशोधन करते हुए श्री पाठक की जगह पर रायपुर के संभाग आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर का भी संभागायुक्त नियुक्त किया है। वे अपने रायपुर संभाग आयुक्त के वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ बिलासपुर संभाग आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

40 दिन पूर्व ही आईएएस नीलम नामदेव एक्का बिलासपुर कमिश्नर बनाए गए थे। अचानक उन्हें हटाकर सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किए गए हैं। वहीं प्रसन्ना आर को
मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ अब आयुक्त उच्च शिक्षा का एडिश्नल चार्ज दिया गया है। जबकि राजेंद्र कटारे को मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान बनाया गया है।