जिला ऑटो संघ के आजम खान बने अध्यक्ष,पंकज उपाध्यक्ष ,सचिव पद पर दूसरी बार निर्वाचित हुए यशवंत कौशिक ….

कोरबा। जिला ऑटो संघ के 3 वर्षीय कार्यकाल का चुनाव रविवार को बुधवारी बायपास रोड के सूर्यवंशी भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में संघ के 1330 मतदाताओं में 1115 ने मतदान किया। वहीं 215 मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे। शाम 7 बजे तक मतदान चला। जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। देर रात तक परिणाम जारी हुए।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों में दोबारा चुनाव लड़ रहे निर्वतमान अध्यक्ष गिरजेश सिंह को भारी अंतर से हराकर आजम खान जीत हासिल करते हुए संघ के नए अध्यक्ष बन गए। उपाध्यक्ष पद के 2 दावेदार में पंकज तिवारी ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर एक बार फिर हर दिल अजीज यशवंत कौशिक पर ऑटो संघ के मतदाताओं ने भरोसा जताया। सह सचिव पद पर मिलनसार इस्माइल अंसारी ने जीत हासिल की है। वही संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर श्याम दास गुरुजी विजयी हुए हैं।

देखें कितने मत से कौन जीता

पद उम्मीदवार मत

अध्यक्ष आजम खान 536

उपाध्यक्ष पंकज तिवारी 769

सचिव यशवंत कौशिक 517

कोषाध्यक्ष श्याम दास गुरूजी 402

सह सचिव ईस्माल अंसारी 402