इंटक से निकाले गए गोपाल नारायण,ऐसा करने पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी,संगठन के चंदे का दुरुपयोग ,संघ के विरुद्ध जाकर कार्य करने का आरोप ,देखें निष्कासन पत्र ….

कोरबा। कोरबा जिले के श्रम जगत में एक बड़े घटनाक्रम में एसईसीएल इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह को निष्कासित कर दिया गया है।
साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के संपत कुमार शुक्ल अध्यक्ष (केंद्रीय) सदस्य एवं, कंपनी कल्याण समिति ने आम सूचना जारी किया है।

इसके जरिये सर्व संबंधितों को सूचित किया गया है कि दिनांक 09.10.2024 को साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) पंजीयन क्रमांक 4139 (1990) कुसमुंडा क्षेत्र के कार्यालय एम/124, विकास नगर, कुसमुंडा (छ.ग.) की आम सभा में आहूत बैठक में लिये गये
निर्णय अनुसार- गोपाल नारायण सिंह केंद्रीय अध्यक्ष साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) पंजीयन क्रमांक 4139 (1990) (एस ई के एम सी) को समस्त पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से पद मुक्त किया जाता है। उनके स्थान पर संपत कुमार शुक्ला को साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) पंजीयन क्रमांक 4139 (1990) (एस ई के एम सी) को नये केंद्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। अतः समस्त संबंधित जनों को सूचित किया जाता है कि भविष्य में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) के संबंध में गोपाल नारायण सिंह से किसी भी तरह का पत्राचार ना किया जाए, यदि कोई पत्राचार किया जाता है तो वह स्वमेव ही निरस्त माना जाए एवं गोपाल नारायण सिंह को निर्देशित किया जाता है कि वो संगठन के संदर्भ में किसी भी तरह के भौतिक एवं आर्थिक गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा संलिप्त पाये जाने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

दी गई निष्कासन की सूचना

गोपाल नारायण सिंह को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचित किया गया है कि दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को कुसमुंडा क्षेत्र क्षेत्र के संघ कार्यालय M/124, विकास नगर, कुसमुंडा (छ.ग.) में विकेश पाल, सचिव यूथ इंटक (छत्तीसगढ़) की अध्यक्षता में एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों से एसईकेएमसी संगठन के पधारे सदस्यों के साधारण सभा की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आपको साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) पंजीयन क्रमांक 4139 (1990) के केंद्रीय अध्यक्ष पद एवं संगठन के प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से संगठन के चंदे का दुरुपयोग करने एवं संघ के विरुद्ध जाकर कार्य करने के कारण पद से निष्कासित कर दिया गया है। कृपया सूचित हों। अतः संघ की साधारण सभा में लिए गए निर्णय अनुसार आप भविष्य में संघ के किसी भी तरह के लेटर पैड, भौतिक एवं आर्थिक संसाधनों का उपयोग नहीं करेंगे।