कोरबा। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के समक्ष भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रखी।
संजय शर्मा की लंबे अर्से से समाजसेवी के रूप में पहचान बनी हुई है। उन्होंने कोरोनाकाल में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को सूखा राशन से लेकर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं एम्बुलेंस तथा हर संभव मदद पहुंचाया। उन्होंने भाजपा जिला व प्रदेश देश के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के आदेश का पालन करते हुए पूरे जवाबदारी के साथ पार्टी का कार्य किया , इनकी कटघोरा विधानसभा में कमल खिलाने में अहम भूमिका रही।अभी हाल ही में भाजपा सदस्यता अभियान में इन्होंने 3000 से अधिक सदस्य जोड़े।श्री शर्मा के ऐसे अनेक जनहितैषी कार्य ,पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता की तरह सौंपे गए कार्यदायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन की बदौलत इन्हें कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।