वार्ड क्रमांक 32 पोंडीबहार में भाजपा महापौर ,पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में निकली विशाल जनरैली, जनता ने दिया आशीर्वाद ,कहा अबकी बार निगम, वार्डों में भाजपा की सरकार

कोरबा। वार्ड क्रमांक 32 पोंडीबहार में भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ,पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल के समर्थन में रविवार को एक भव्य और ऐतिहासिक जनरैली निकाली गई, जिसमें वार्डवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगाड़ों के साथ निकली रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। पूरे वार्ड में में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,संजू दीदी जिंदाबाद ,चंद्रकली दीदी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे, और माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आया।

बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, युवाओं से साथ की अपील

जनरैली के दौरान पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल ने वार्ड के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं व अन्य वार्डवासियों से एकजुट होकर वार्ड के विकास के लिए साथ देने की अपील की। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि 10 साल तक निगम में कांग्रेस के महापौर ,वार्ड पार्षद के राज में वार्ड के विकास ,समस्याओं की अनदेखी की गई। भाजपा के महापौर ,पार्षद के निर्वाचित होते ही पूरे निगम क्षेत्र ,वार्ड में विकास की गंगा बहेगी।समूचा शहर, पोंडीबहार आज विकास के लिए पूरे देश की तरह भारतीय जनता पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। पार्टी और हम उसके सिपाही उन जनाकांक्षाओं पर शतप्रतिशत खरा उतर शहर ,वार्डों के सर्वांगीण विकास के साथ साथ शासकीय योजनाओं से आम जनता की जिंदगी को खुशहाल समृद्ध बनाए रखने सदैव समर्पित तत्पर रहेंगे। भ्रष्टाचार का यहाँ कोई स्थान नहीं रहेगा।


रैली में उपस्थित सैकड़ो समर्थकों ने चंद्रकली शिव जायसवाल को जीत का भरोसा दिलाया और कहा कि वे इस बार वार्ड के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। लोगों ने कहा कि चंद्रकली शिव जायसवाल ने हमेशा वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ दिया है ,अब अवसर है वार्ड के बेहतर विकास के लिए उन्हें पार्षद पद पर विजयी होने का साथ और आर्शीवाद देने का ,ताकि उनके नेतृत्व में वार्ड का निरंतर विकास हो सके।