शाहिद कपूर नहीं बल्कि ये क्रिकेटर हैं मीरा राजपूत के क्रश…नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत का नाम क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार है। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। आए दिन मीरा नई नई फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मीरा का एक चेट सेशन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मीरा ने कई खुलासे किए हैं।

दरअसल, मीरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन शुरू किया था। जिसमें उनके फैंस ने जमकर सवाल पूछे और मीरा ने उनके जवाब भी बेझिझक दिए। इस दौरान मीरा के सामने कई दिलचस्प प्रश्न भी आए। जिसका जवाब सुन उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति शाहिद कपूर भी हैरान रह जाएंगे।

सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहिद की एक अच्छी और एक बुरी आदत के बारे में पूछा। जिसके जवाब में मीरा बताती हैं कि जब मैं उनसे बात करती हूं तो एक बार में समझ नहीं पाती हूं कि वे क्या कहना चाहते हैं। अक्सर वे नए और अलग तरीकों से बात करते हैं लेकिन अब मैं समझने लगी हूं। जवाब के अंत में मीरा कहती हैं कि मुझे उनके बारे में सब पसंद है और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।

वहीं एक यूजर ने तो मीरा से उनके क्रश के बारे तक में पूछ डाला। जिसका जवाब सुन सभी हैरान रह गए। मीरा ने कहा कि उनका क्रश शाहिद नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डीविलयर्स हैं।