विदेश दौरे से पहले साय कैबिनेट की बैठक कल सुबह,इन मुद्दों पर हो सकते हैं अहम फैसले …..

रायपुर। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर जाने से पहले कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। कल साय कैबिनेट में कई अहम फैसले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी।

कैबिनेट में खाद बीच की उपलब्धता के अलावे स्वास्थ्य विभाग के एक अहम प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। NHM के स्वास्थ्यकर्मियों के अलावे पटवारियों का प्रदर्शन हो रहा है। लिहाजा उनकी मांगों पर भी कैबिनेट में विचार हो सकता है।