KORBA : सेवा समाप्ति की नोटिस,कार्रवाई भी नहीं डिगा सकी हड़ताली NHM कर्मचारियों का हौसला,विरोध प्रदर्शन रैली निकाल किया फैसले पर डटे रहने का ऐलान….

कोरबा । हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों पर सेवा समाप्ति की नोटिस कार्रवाई के बावजूद आकांक्षी जिला कोरबा में हड़ताली एनएचएम कर्मचारी नहीं टूटे । कर्मचारियों ने दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में बुधवार को धरना स्थल घण्टाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। अपने मांगों को लेकर अड़िग रहने का ऐलान किया।

16 अगस्त से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल में गए
एनएचएम कर्मचारियों की वजह से अस्पतालों में ताला
बंदी के हालत बन आए हैं,चरमराती हुई स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनता की नाराजगी से आक्रोशित शासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 16 सितंबर तक प्रदेश के सभी 16 हजार कर्मचारियों को कार्य पर वापस लौटने का निर्देश दिया था। बकायदा आकांक्षी जिला कोरबा से भी हड़ताल में शामिल 700 से अधिक कर्मचारियों को सीएमएचओ द्वारा नोटिस जारी की गई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि मंगलवार को सभी सीएमएचओ कार्यालय में आमद दर्ज कराकर कार्य पर लौट आएंगे। लेकिन प्रदेश संगठन के निर्देश पर कोरबा में भी हड़ताली कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल समाप्ति नहीं की।
संगठन 3 सूत्रीय प्रमुख मांग बर्खास्त साथी कर्मचारियों की बहाली, एमपी की पॉलिसी छत्तीसगढ़ में लागू करने का लिखित आश्वासन एवं हड़ताल अवधि को अवकाश अवधि में गणना किए जाने की शर्त पर सहमति के साथ वापस लौटने का मन बना चुके हैं इसके लिए प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों का दल शासन से समन्वय संपर्क स्थापित करने में जुटा हुआ है। लेकिन लिखित आश्वासन के पहले हड़ताली कर्मचारियों को शासन के यू टर्न कर जाने का भी भय सता रहा है ,लिहाजा धरने में में डटे हुए हैं। बहरहाल हड़ताल की वजह से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा विपरीत असर पड़ रहा है।मरीज परेशान हो रहे हैं।
हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों की वजह से प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब शासन प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गई है ,मंगलवार को सीएमएचओ ने 21 हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों को सेवा समाप्ति की नोटिस थमाई है। जो नियमानुसार एक बाद बाद स्वमेव प्रभावी होगी। सेवा समाप्ति की नोटिस पाने वाले कर्मचारियों में एफ .एल.ओ .दुष्यंत कोंटागले,सेक्रेट्रियल असिस्टेंट खगेन्द्र कुमार कंवर,बीपीएम व्यासनारायण कोसले ,आर.एम.ए .शबाना अंजुम ,जे.एस .ए. दीपक कुमार सराफ,सी.एच.ओ .कु.रागिनी टन्डन ,आर.एम.ए. संजय श्रीवास्तव ,पी.ए.डी.ए मिलाप पैकरा ,बी.डी. एम .सुनील यादव ,सेक्रेट्रियल असिस्टेंट शत्रुघन दास मानिकपुरी ,डाटा एंट्री ऑपरेटर अंजीता बेक,क्लीनर कोमल देवांगन,वार्ड आया प्रिया ,एस. टी.एल.एस. गेंदलाल निराला,सी.एच. ओ.कु.चंद्रिका दास,सी.एच.ओ .सुनीता जांगड़े,नर्सिंग ऑफिसर गंगा साहू, एम.पी.डब्ल्यू परसन लाल कुर्रे,जे.एस. ए. निशा ठाकुर,सी.एच.ओ.ऋतु लेखा जायसवाल एवं श्रीपाल सिंह पैकरा शामिल हैं।इसके दूसरे दिन संघ के कर्मचारियों ने इस दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में धरना स्थल घण्टाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
संघ के कर्मचारियों ने इस दमनात्मक कार्रवाई की डर से वापस नहीं लौटने की बात कही है।
बहरहाल शासन और एनएचएम कर्मचारियों की लड़ाई में जनता पीस रही है।