0 ‘बेली डॉल ‘चिटियाँ कलाइयां फेम कनिका कपूर, मीत ब्रदर्स ,खुशबू ग्रेवल की सुरमयी गीतों में झूमेंगे ऑडियंस
हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी से केराझरिया (पाली) में आयोजित होने वाले आस्था ,कला ,एवं समृद्धि का महापर्व 2 दिवसीय पाली महोत्सव में कोरबा जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के दिन मेरा भोला है भण्डारी ,करता नंदी की सवारी ‘ की प्रसिद्ध सुरमयी गीतों की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। जी हां जिला प्रशासन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने अथक प्रयासों की बदौलत विख्यात लोक भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी को फाइनल कर लिया है।जो 15 फरवरी को शानदार भक्ति गीतों से पाली महोत्सव की शान बढाएंगे।।


15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विख्यात गायक हँसराज रघुवंशी ,लोक एवं भक्ति गायक , बॉलीवुड सिंगर मीत ब्रदर्स , खुशबू ग्रेवल ,सलमान अली अपनी सुरों की जादू बिखेरेंगी ,तो वहीं छालीवुड कलाकार दीपक साहू, ऋषिराज पाण्डेय की सुरीली आवाज कोरबा-पाली वासियों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

वहीं दूसरे दिन 16 फरवरी को बॉलीवुड की बेबी डॉल ,चिटियां कलईयां,और देसी लुक जैसे सुपरहिट गानों की फीमेल प्लेबैक सिंगर गायिका कनिका
कपूर शान के शानदार गीतों के साथ पाली महोत्सव की शाम सजेगी। विख्यात सिंगर के सुरमयी गीतों के अलावा पद्म श्री सम्मान पुरुस्कृत छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुज शर्मा की सुरमयी गीतों में कोरबावासी झूमेंगे।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर ने उक्ताशय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि
15 फरवरी को शाम 7 बजे उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,नगरीय प्रशासन एवं विकास ,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री )अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का
पाली महोत्सव का आगाज होगा।
वाणिज्य ,उद्योग,सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ,
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ,पाली -तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ,रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ,अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल ,सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया (पाली)श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैकरा मंचासीन होंगीं।
इस दिन दोपहर 3.30 बजे से बॉलीवुड एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
जिसमें जहां 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विख्यात बॉलीवुड सिंगर मीत ब्रदर्स , खुशबू ग्रेवल ,सलमान अली अपनी सुरों की जादू बिखेरेंगी ,तो वहीं छालीवुड कलाकार दीपक साहू, ऋषिराज पाण्डेय की सुरीली आवाज कोरबा-पाली वासियों को मंत्रमुग्ध करेंगी।मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी फेम हंसराज रघुवंशी की भक्ति गीत पाली महोत्सव की शान बढ़ाएगी।।
16 फरवरी को शाम 7 बजे वाणिज्य ,उद्योग,सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का समापन होगा। जिसमें उद्घाटन दिवस के सभी अतिथि द्वय मंचासीन होंगे। इस दिन रात 8 बजे से
बॉलीवुड की बेबी डॉल ,चिटियां कलईयां,और देसी लुक जैसे सुपरहिट गानों की फीमेल प्लेबैक सिंगर गायिका कनिका
कपूर शान के शानदार गीतों के साथ पाली महोत्सव की शाम सजेगी। विख्यात सिंगर के सुरमयी गीतों के अलावा पद्म श्री सम्मान पुरुस्कृत छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुज शर्मा अपनी सुरीली स्वर बिखेरेंगे। सितार वादक लवली शर्मा तबला वादन में अपनी कला की जादू बिखेरेंगे ।
