कोरबा। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पसान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम तैलियामार में रुपए दांव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार लोगों में एक प्रधान पाठक और ग्राम पंचायत का सरपंच भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 32 हजार रुपए नकद, 2 बाइक, 5 मोबाइल और ताश की गड्डी सहित करीब 1 लाख 83 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
👉सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तैलियामार में कुछ लोग रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पसान पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ लिया।
👉32 हजार कैश, दो बाइक और पांच मोबाइल जब्त
पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 32 हजार रुपए नकद और एक लाल गमछा जब्त किया। इसके अलावा दो बाइक, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए और पांच मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है, भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रुपए है।
👉गिरफ्तार आरोपियों में प्रधान पाठक और सरपंच
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, शैलेन्द्र जेम्स (45), कुंपल सिंह (54), रवि ठाकुर (50), गजेन्द्र यादव (30), सोनसाय (50), दशरथ खलखो (35), कैलाश कुजूर (25), शैष्मन (41), चन्द्रमान कौशिक (35), राजकुमार रजक (25), समारू (31), अनुराग वर्मा (30), सहदेव आर्मो (45) है। बताया गया है कि गिरफ्तार गजेन्द्र यादव प्राथमिक शाला पंडरीपानी में प्रधान पाठक हैं, जबकि सहदेव आर्मो ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

