KORBA : परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर दो गुटों में जमकर मारपीट …

कोरबा । जिले के पिकनिक स्पॉट परसाखोला में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे पर हाथ-मुक्कों के साथ बर्तनों से भी हमला करते नजर आ रहे हैं।

पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला पिकनिक स्पॉट का बताया जा रहा है। यहां घूमने पहुंचे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

वायरल वीडियो में कुछ युवक बर्तनों से भी एक-दूसरे को पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।