कोरबा । विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी. श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के द्वारा मानव सेवा ईश्वर की सेवा के लक्ष्य के साथ सियान सदन में महापौर संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 60 दिव्यांगजनों को कंबल वितरण कर किया गया। तथा उनके उत्साह वर्धन के लिए अनेक बौद्धिक जानकारी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


श्रीमती सुधा झा संयोजक श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल समिति ,श्रीमती रीना सिंह संरक्षिका,श्रीमती मथुरा वरिष्ठ पदाधिकारी , श्रीमती ममता गुर्जर सांस्कृतिक प्रभारी की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
उक्त अवसर पर नि:शक्त जनकल्याण समिति के अध्यक्ष उपेंद्र राठौर , सशक्त दिव्यांगजन संघ के अध्यक्ष पन्नालाल ,नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टीम छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का भी मुख्य अतिथि के करकमलों से सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में कप्तान लकी सोनी, गौरी शंकर ,विकास चौहान ,अशोक पटेल, दिलदार सिंह ,केशव चौहान,
होरीलाल यादव ,नारायण प्रसाद पटेल, मनोज साहू, संजय पटेल, दिनेश यादव ,जीवन रतिया, पन्नालाल समय लाल समेत अन्य शामिल रहे।
