रायपुर -कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में कोरबा जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है।


प्रदेश कार्यकारिणी में कोरबा से ज्योति पाण्डेय ,को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम बताते हुए कहा कि ज्योति पाण्डेय के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया ,भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योति वर्मा समेत महिला मोर्चा ,संगठन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ,शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर ज्योति पांडेय को शुभकामनाएं दी है ।
ज्योति पांडेय के अलावा पूर्व पार्षद श्रीमती वैशाली पारखी ,श्रीमती रंजीता मिश्रा को भी 86 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है।सभी को संगठन के पदाधिकारियों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
