बड़ा रेल हादसा : कोलकाता -सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे डिरेल ,मची चीख पुकार,कई यात्रियों के घायल होने की खबर ,बचाव अभियान जारी …

गुवाहाटी। असम में बुधवार को सुबह-सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। इस रेल हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

👉सुबह 06:54 बजे हुए हादसा

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO का कहना है, ’11 नवंबर की सुबह लगभग 06:54 बजे, असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है।
संचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ‘कई यात्रियों के घायल होने की खबर है, लेकिन घायलों की सही संख्या और ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।’ अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य और पटरियों को साफ करने के लिए एक रिकवरी ट्रेन को मौके पर भेजा गया है।

👉इंजन और 5 कोच पटरी से उतरे

इस हादसे में इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं, और महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।’