मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ।भाजपा सरकार में कलेक्टरों पर हिटलरशाही का आरोप लगने का सिलसिला शुरू हो गया। कोरबा के बाद अब भरतपुर-सोनहत सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता गुलाब कमरों सुर्ख़ियों में आ गए हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पूर्व विधायक कमरो ने इस कलेक्टर की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की है। वहीं अब ये मामला तूल पकड़ते जा रहा है। कांग्रेस ने 19 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय घेराव करने का भी ऐलान किया है। इस प्रदर्शन में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी शामिल होंगी।



भरतपुर-सोनहत सीट से पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि, कलेक्टर राहुल खुद को सरकार से ऊपर समझते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, पुरे जिले में हिटलरशाही चल रही है। कलेक्टर हर जगह हिटलरशाही चला रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने कलेक्टर पर नियुक्ति में भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के भी आरोप लगाए हैं। जलजीवन मिशन में स्वीकृत योजनाओं के नाम पर करोड़ों का भुगतान होने के बावजूद एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि उन्होंने कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से शिकायत की है।
