CG : 7 सालों तक नाबालिग से दरिंदगी कर फरार पूर्व सांसद के PA समेत 2 आरोपियों ने किया सरेंडर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चर्चित गैंगरेप मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 7 सालों तक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे 2 आरोपियों ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने वालों में बीएन पांडेय शामिल है, जो दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रह चुका है। दूसरा आरोपी संजय पंडित बताया गया है। दोनों ने 13 फरवरी को अदालत पहुंचकर सरेंडर किया।

👉नौकरी का झांसा, फिर ब्लैकमेल… 8 साल तक शोषण

पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी बीएन पांडेय ने उसे पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की। इसी दौरान उसने व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो मंगवाए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई सालों तक शारीरिक शोषण किया गया।
दूसरा आरोपी संजय पंडित पर आरोप है कि उसने होटल और रेस्ट हाउस के प्रबंधन के बहाने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर दुष्कर्म किया।

👉सभी 6 आरोपी अब गिरफ्त में

इस मामले में 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। अब दो और आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद कुल 6 आरोपी पुलिस की पकड़ में हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार दोनों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

👉रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ

पुलिस अब कोर्ट से रिमांड की तैयारी में है। पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क, अन्य संभावित सहयोगियों और घटना से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी।
दुर्ग-भिलाई में इस सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक नाबालिग को इतने लंबे समय तक कैसे ब्लैकमेल कर शोषण किया जाता रहा।मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे और खुलासों की संभावना जता रही है।