T20 Worldcup 2026 : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से शिकस्त देकर किया बड़ा उलटफेर ,170 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सके कंगारू, बिगाड़ा ग्रुप B का समीकरण …

खेल । ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप B के मैच में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 रन से पीछे रह गई और जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के इस हार का ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल पर गहरा असर पड़ा है और ऑस्ट्रेलिया टीम इस हार के बाद 2 महत्वपूर्ण अंक खो कर ग्रुप बी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर (+1.100) पहुंच गई है और उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है. वहीं जिम्बाब्वे ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए 2 मुकाबले में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स (+1.984) हासिल कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला श्रीलंका (+3.125) के साथ होगा जिसने अपने पीछे 2 मुकबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पर शीर्ष है.

इससे पहले जिम्बाब्वे के बैटर ब्रायन बेनेट ने 64 रन बनाए और 20 ओवर में 169/2 का टोटल बनाया. यह दो या उससे कम विकेट गंवाने वाली किसी टीम का पहले बैटिंग करते हुए सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड है. ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने 13 गेंदों में 25 रन की कीमती पारी खेली.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान ने बॉलिंग करने का फैसला किया. टिम डेविड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया को मजबूती मिली, लेकिन स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ज़िम्बाब्वे की पारी के दौरान चोटिल हो गए.