ICC T20 रैकिंग में आया तूफान ,पाकिस्तान के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर ईशान किशन ने 17 पायदान की लगाई छलांग ,अब इस नंबर पर पहुँचे…

खेल । ICC T20I रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन ने जोरदार छलांग लगाई है। टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में अपनी शानदार पारी से सुर्खियां बटोरने वाले ईशान किशन ने 17 स्थानों की बड़ी छलांग लगाकर सीधे टॉप-10 में एंट्री मार ली है। अब वह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मैच में ईशान किशन को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

ईशान की इस सफलता ने भारतीय टीम के फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी है। पाकिस्तान के खिलाफ उनके विस्फोटक प्रदर्शन ने न केवल मैच का रुख बदला, बल्कि रैंकिंग में भी उन्हें फायदा पहुंचाया।

👉टॉप पर अभिषेक शर्मा बरकरार

ICC T20I रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर-1 पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक के दम पर तीन स्थान ऊपर छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। वहीं, तिलक वर्मा ने भी एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।

👉पाकिस्तान और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नुकसान

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह सातवें पायदान पर हैं।

न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, लेकिन दोनों अभी भी टॉप-10 में बने हुए हैं। सीफर्ट अब 9वें जबकि हेड 10वें स्थान पर हैं।

👉गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त घमासान

T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बेहद करीब हैं, जो शीर्ष पर हैं।

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने लगातार दो मुकाबलों में तीन-तीन विकेट लेकर 10 स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं, पाकिस्तान के ऑलराउंडर सैम अयूब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर नंबर-1 T20I ऑलराउंडर बन गए हैं।

ईशान किशन की 17 पायदान की छलांग और शीर्ष बल्लेबाजों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा ने T20I क्रिकेट को और रोमांचक बना दिया है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भी लगातार बदलाव दर्शा रहे हैं कि विश्व क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर कभी भी रैंकिंग में ऊपर-नीचे हो सकता है।