कोलकाता । कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आज होली के दिन खेले गए T -20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने 170 रनों का पीछा करते हुए रनों की बारिश करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया.कीवी बल्लेबाजों ने प्रोटियाज गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि 170 रनों के लक्ष्य को 43 गेंदे शेष रहते 12.5 ओवर में ही चेस कर लिया.मैच में टी ट्वेंटी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक 33 गेंद पर 100 रन जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज फिन एलन मैच के हीरो रहे.जिन्होंने अपनी पारी 10 चौके और 8 छक्के जड़े.कल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच के विजेता की न्यूजीलैंड से 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला होगा ।

कीवी टीम की इस ऐतिहासिक जीत के नायक सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और फिन एलन रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़कर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को पस्त कर दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले के लिए अपना दावा ठोक दिया. अब रविवार को होने वाले महामुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. फिन ऐलन ने 33 गेंदों पर शतक जड़कर अपने नाम महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी है.इससे पहले टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम पर था. जिन्होंने 2016 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद पर शतक जड़ा था.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. कीवी टीम को टिम साइफर्ट और फिन ऐलन की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ओपनर्स ने 117 रन की साझेदारी की. साइफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्हें कगिसो रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया. साइफर्ट के आउट होने के बाद ऐलन को रचिन रवींद्र का साथ मिला. ऐलन ने अपनी विश्व रिकॉर्ड सेंचुरी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े जबकि रवींद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.170 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे ओवर से ही दबाव में दिखी,जहाँ रबाड़ा की गेंद पर टीम साइफर्ट का कैच क्विंटन डिकॉक पकड़ने से दूर रह गए,इस कैच के लिए डेवाल ब्रेविस को जाना चाहिए था,पर गलत कॉल तालमेल में कमी की वजह से अफ्रीका ने यह मौका गंवा दिया, जिसके बाद कीवी ने उन्होंने वापस आने का कोई मौका नहीं दिया.,117 रनों की साझेदारी को रबाड़ा ने साइफर्ट को क्लीन बोल्ड कर तोड़ा ,लेकिन तब तक बहुत देर हो गई.मैच लगभग न्यूज़ीलैंड की गिरफ्त में आ चुका था. कप्तान एडेन मार्करम की डिफेंसिव कप्तानी की भी खूब आलोचना हो रही,जिन्होंने पॉवर प्ले में स्पिनर से एक भी ओवर नहीं कराए.
