कोरबा। कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग में संचालित शराब दुकान के कारण आए दिन विवाद और तनाव के हालात बन रहे हैं। आश्चर्य तो इस बात का है कि दुकान के कर्मचारी अथवा सुरक्षा कर्मी इस विवाद को शांत तक नहीं कराते जो उसके काउंटर के सामने परिसर में ही हो रहा है।

घटनाक्रम के वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से यहां मारपीट होती है और जान पर खतरा बना रहता है। तीन युवक एक-दूसरे पर बुरी तरह टूट पड़े हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह नजारा यहां हर दिन देखने को मिलता है। शराब खरीदने के बाद लोग सार्वजनिक स्थानों पर ही पीने लगते हैं, गाली-गलौज का दौर चलता रहता है। असामाजिक तत्व पहले से ही शहर की हवा खराब किए हुए हैं,ऊपर से ये शराबी। कुछ दूरी पर सिटी कोतवाली भी है किन्तु शराबियों को किसी का डर नहीं।
