हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले के 24 घंटे के भीतर ईरान का पलटवार , अमेरिकी टैंकर को बनाया निशाना

​दुबई/तेहरान। खाड़ी देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। हिंद महासागर में अपने युद्धपोत IRIS डेना पर हुए अमेरिकी हमले का ईरान ने महज 24 घंटे के भीतर बदला ले लिया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने उत्तरी फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी टैंकर पर भीषण हमला किया है, जिससे जहाज धूं-धूं कर जल उठा।

​👉 बदले की आग में झुलसा फारस की खाड़ी

ईरानी सरकारी मीडिया और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि उसे श्रीलंका के तट पर किए गए हमले का “भारी पछतावा” होगा।

​👉 क्या था पूरा मामला?

​बुधवार का हमला: अमेरिका ने श्रीलंका के पास हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS डेना पर पनडुब्बी से हमला किया था।
​भारी क्षति: इस हमले में 130 क्रू मेंबर्स में से 87 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 को श्रीलंकाई नौसेना ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया।

👉​ईरान की कसम:

इस बड़ी जनहानि के बाद ईरान ने ‘जैसे को तैसा’ की रणनीति अपनाते हुए तत्काल जवाबी कार्रवाई की है।
​इस घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों और समुद्री व्यापारिक मार्गों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।