जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में जादू-टोना के शक में एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोपियों ने युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भूरालाल यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद उसका शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे जादू-टोना का शक बताया जा रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी मृतक का ही भांजा बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
