खेल । क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मंच सज चुका है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज जब भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए उतरेंगी, तो दांव पर सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि गौरव भी होगा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास बैक-टू-back खिताब जीतकर इतिहास के सुनहरे पन्नों में नाम दर्ज कराने का मौका है।
👉सबसे बड़ी चुनौती: ‘कीवी जिंक्स’ का साया
भारत के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं होने वाली। आंकड़ों की बात करें तो टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 0-3 का रहा है। कीवी टीम हमेशा आईसीसी इवेंट्स में भारत के लिए एक ‘दीवार’ बनकर खड़ी हुई है। आज का दिन इस मनोवैज्ञानिक दबाव को खत्म करने का है।
👉न्यूजीलैंड के ‘पंच’, जो बिगाड़ सकते हैं खेल
टीम इंडिया को अगर खिताब जीतना है, तो कीवी टीम के इन पांच सितारों का तोड़ ढूंढना ही होगा:
खिलाड़ी /ताकत /हालिया फॉर्म
👉फिन एलन -विस्फोटक शुरुआत- सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक जड़ा।
👉टिम सीफर्ट – निडर बल्लेबाजी- सेमीफाइनल में शानदार अर्धशतक के साथ लय में हैं।
👉मिचेल सैंटनर -कप्तानी और स्पिन- बल्ले और गेंद दोनों से मैच पलटने में माहिर।
👉लॉकी फर्ग्युसन- घातक रफ्तार- 150+ की स्पीड और शॉर्ट पिच गेंदों से खतरा।
👉डेरिल मिचेल -मिडिल ऑर्डर की रीढ़ -बुमराह जैसे दिग्गजों को खेलने का खास अनुभव।
👉जीत का मंत्र: गलतियों से सीखना होगा
पिछली बार की गलतियों को भुलाकर भारतीय टीम को अपनी रणनीति और संयम पर भरोसा करना होगा। टॉस की भूमिका अहम होगी, लेकिन सूर्या की कप्तानी में जिस तरह का आक्रामक अंदाज भारत ने दिखाया है, वह कीवी चुनौती को ध्वस्त करने के लिए काफी है।
क्या टीम इंडिया आज 2026 का विश्व विजेता बनेगी? पूरा देश आज नीली जर्सी के साथ खड़ा है!
