पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार अलर्ट मोड़ पर ,PM मोदी करेंगे CM के साथ समीक्षा ….

दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति, ईंधन की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति पर केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय पर जोर रहेगा। वैश्विक हालात को देखते हुए भारत सरकार सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने की रणनीति पर भी काम कर रही है।

👉ऊर्जा और सप्लाई चेन पर फोकस

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते समुद्री व्यापार मार्गों पर असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में बैठक में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बाधित होने से बचाने और वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

👉पहले हो चुकी सर्वदलीय बैठक

इससे पहले केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जानकारी दी थी कि सरकार ने विपक्ष के सुझावों को गंभीरता से सुना और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गैस और पेट्रोलियम सप्लाई को लेकर उठे सवालों के बीच भारत पहले ही चार जहाज लाने में सफल रहा है, जिससे फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है।

👉सरकार अलर्ट मोड में

केंद्र सरकार वैश्विक हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्यों (West Asia Crisis) के साथ मिलकर हर संभावित स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है।