CG : अंबिकापुर में महिला के साथ निर्भया कांड जैसी हैवानियत , प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाली ,फॉरेसिंक खुलासे ने पूरे प्रदेश को झकझोरा ,टूटी मिलीं 12 पसलियां , सामूहिक दरिंदगी के बाद हत्या के आसार ,पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव ने की आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग …..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव के साथ भी बर्बरता की।

👉फॉरेंसिक रिपोर्ट में खौफनाक सच

मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. संटू बाघ के अनुसार, महिला की 12 की 12 पसलियां टूट गई थीं, पसलियों के टुकड़े होने से फेफड़ा और दिल फट गया। सिर में 3 जगह गंभीर चोट, खोपड़ी की हड्डियां टूटी। गला दबाने के भी निशान मिले। डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह की चोटें हैं, उससे साफ है कि आरोपी ने सीने पर चढ़कर दबाव बनाया।

👉एक से ज्यादा आरोपी होने की आशंका

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि CCTV में कैद आखिरी पल यानि वारदात (Forensic Report) से कुछ पहले महिला एक व्यक्ति के साथ जाती हुई कैद हुई थी। इसी आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाली गई थी, जिससे घटना की क्रूरता और बढ़ गई है।

👉सियासी और सामाजिक आक्रोश

इस मामले पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने इसे निर्भया कांड जैसी हैवानियत बताया। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की सजा की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर सख्त संदेश जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, महिला कांग्रेस ने भी रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त सजा की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा ह