KORBA : नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 देश के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐतिहासिक, क्रांतिकारी पहल, मातृशक्ति अब बनेंगी नीति-निर्माण की निर्णायक भागीदार – सरोज पांडेय

कोरबा में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा – साबित होगी महिलाओं के सशक्त भविष्य की नींव

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Saroj Pandey ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल बताया है। शहर के होटल गणेश इन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो महिलाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस किसी भी सरकार ने नहीं दिखाया। यह ऐतिहासिक कार्य Narendra Modi के सशक्त नेतृत्व में संभव हो पाया, जिन्होंने महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया।
“नारी शक्ति वंदन” बना बदलाव की आधारशिला
सरोज पांडेय ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का मजबूत माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह अधिनियम देश में व्यापक परिवर्तन लाएगा और महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब देश की मातृशक्ति केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति बनेगी।

👉“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” से बदली सामाजिक सोच

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने का काम किया है। एक समय था जब बेटियों के जन्म पर उन्हें मार दिया जाता था, जिससे लिंगानुपात में गिरावट आई थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार हो रहा है और महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
अंत में सरोज पांडेय ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।