CG : महिला कांग्रेस में 17 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, प्रगति बाजपेयी को रायपुर शहर की कमान …

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश के 17 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची में रायपुर शहर की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण की कमान बरखा साहू को सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में नई जिम्मेदारी


जारी सूची के अनुसार बिलासपुर शहर में प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण में सीमा पांडे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्ग शहर की जिम्मेदारी प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण की कमान योगिता चंद्राकर को सौंपी गई है। वहीं सरगुजा जिले में अनीमा केरकेट्टा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

👉सूरजपुर, भिलाई और रायगढ़ में नियुक्तियां

संगठनात्मक फेरबदल के तहत सूरजपुर शहर में लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण में बबीता गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर के रिसाली से शशि सिन्हा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ में संगीता गुप्ता, मुंगेली में उर्मिला यादव और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर में रूमा चटर्जी को अध्यक्ष बनाया गया है।

👉इन जिलों में भी नए जिलाध्यक्ष घोषित

महिला कांग्रेस की पहली सूची में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव, बलौदाबाजार-भाटापारा से ललिता यादव और कबीरधाम से अन्नपूर्णा चंद्राकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पहली सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अब सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की जिम्मेदारी होगी।