प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी: बिहार में मुख्यमंत्री कोई भी बने रिमोट कंट्रोल मोदी -शाह के पास होगा ,’गुजरात से चलेगा बिहार ‘का शासन ….

बिहार । बिहार में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को0प मधेपुरा में पत्रपकारों से चर्चा करते हुए पीके ने दावा किया कि आगामी सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई भी बैठे, लेकिन उसका ‘रिमोट कंट्रोल’ पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में होगा।

👉नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बात उनके दल के साथियों को भी बखूबी पता है। पीके ने आरोप लगाया कि अब उन्हें (नीतीश कुमार को) बिहार की राजनीति से हटाकर राज्यसभा भेजने की तैयारी हो चुकी है।

👉‘गुजरात से चलेगा बिहार का शासन’

भविष्यवाणी के अंदाज में प्रशांत किशोर ने कहा कि अब बिहार का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे गुजरात के मोदी और अमित शाह चाहेंगे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बिहार का सुधार नहीं, बल्कि गुजरात का विकास होगा।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गुजरात के लोग फैक्ट्रियों के मालिक बने रहेंगे और बिहार के लोग उनके यहाँ मजदूरी करेंगे।

👉जनता को भी दी नसीहत

प्रशांत किशोर बिहार के मतदाताओं पर भी भड़के नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने 10 हजार रुपये लेकर वोट दिया है, तो उन्हें एक ईमानदार सरकार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि जब आप गलत चुनेंगे, तो आपके साथ भी गलत ही होगा। 10 हजार में वोट बेचने वालों को विकास की अपेक्षा करने का कोई अधिकार नहीं है।