बस्तर । छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब राजस्थान से आए खरीदार और सुकमा के तस्कर आपस में डील कर रहे थे।
👉रूम नंबर 9 में चल रही थी डील

12 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान से 4 लोग बस्तर पहुंचे हैं और गोयल धर्मशाला के रूम नंबर 9 में ठहरे हुए हैं। उनसे मिलने सुकमा से दो तस्कर गांजा लेकर पहुंचे थे।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत धर्मशाला में दबिश दी। अचानक पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।
👉54 किलो गांजा बरामद
तलाशी के दौरान चार अलग-अलग बैग में कुल 54 किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 26.97 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से, 6 मोबाइल फोन, नकद रकम भी बरामद की है।
👉NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज (Police Seize Ganja) किया गया है। 13 अप्रैल को सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में राजस्थान और Sukma के बीच गांजा तस्करी का नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक की तलाश कर रही है।
