KORBA : नशेड़ी पति के घरेलू विवाद से त्रस्त पत्नी मायके चली गई ,शोले अंदाज में मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ा पति का हाई वोल्टेज ड्रामा , लोगों की ऐसी रही प्रतिक्रिया ….

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी में उस वक्त लोग दंग रह गए, जब पत्नी की नाराजगी से परेशान एक युवक सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ा। पहले लोगों को लगा शायद नेटवर्क में दिक्कत है और कोई कर्मचारी सुधार करने आया है, लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि मामला “दिल के नेटवर्क” का है।

जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय मुकेश सांडे को नशे की आदत है और आए दिन घरेलू विवाद होते रहते थे। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। युवक ने पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने फिल्मी अंदाज में टॉवर पर चढ़कर सबको हैरान कर दिया।
घटना देखते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। कोई मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा तो कोई समझाने में जुट गया। इस दौरान कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कहते नजर आए, “भैया नीचे उतर जाओ… भाभी अभी ऑनलाइन हो जाएंगी।”