रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एक साथ 42 IAS और 1 IFS अधिकारियों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभारों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

श्रीमती ऋचा शर्मा को अपर मुख्य सचिव ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के पद पर पदस्थ करते हुए विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। सुबोध कुमार सिंह प्रमुख सचिव मा.मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष छ.ग.स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ,प्रमुख आवासीय आयुक्त को प्रमुख सचिव,ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष छ.ग.स्टेट पॉवर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती शहला निगार को प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ.रोहित यादव को सचिव वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ.कमलप्रीत सिंह सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किए गए हैं। परदेशी सिद्धार्थ कोमल को सचिव कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी ,उद्यानिकी , मछलीपालन ,पशुधन विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मो.कैसर अब्दुल हक सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ मिशन संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महादेव कावरे आयुक्त ,सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के पद पर पदस्थ किया गया है। संजीव कुमार झा आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रणबीर शर्मा संचालक समाज कल्याण तो डी राहुल वेंकट को आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव छ.ग.लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री पुष्पा साहू ,जिला कलेक्टर कोरिया के पद पर पदस्थ की गई हैं। डॉ.संतोष कुमार देवांगन कलेक्टर ,जिला -गौरेला -पेंड्रा -मरवाही के पद पर पदस्थ किए गए हैं। श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर जिला -बलरामपुर रामानुजगंज के पद पर पदस्थ की गई हैं।

सुश्री संतन देवी जांगड़े कलेक्टर जिला – मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर के पद पर पदस्थ की गई हैं। श्रीमती पदमिनी भोई साहू कलेक्टर जिला -सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ की गई हैं। सुश्री रेना जमील कलेक्टर -जिला सूरजपुर के पद पर पदस्थ की गई हैं। श्री विश्वदीप कलेक्टर जिला -बीजापुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं।

देखिए पूरी सूची –👇







