KORBA : आज मेरे श्याम की शादी है ….रुक्मणी मंगल में जमकर झूमे ग्राम सलिहाभांठावासी , संगीतमय श्री मद श्रीमद भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उमड़ रही आस्था ….

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । तहसील बरपाली अंतर्गत ग्राम पंचायत सलिहाभांठा की समस्त मातृशक्ति द्वारा द्वितीय वर्ष आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति की बयार बह रही है। कथाव्यास प्रख्यात भागवत कथा आचार्य तिलकेजा वाले पंडित नूतन कुमार पांडेय के द्वारा भगवान लीलाधर की लीलाओं का सुंदर वर्णन कर श्रोताओं को भागवत कथा अमृत का रसपान कराया जा रहा है।

शुक्रवार को कथा के छठवें दिवस
लीलाधर की अनेक लीलाओं ,एवं रुक्मणी मंगल की कथाओं का संगीतमय सुंदर वर्णन किया गया , जिसे श्रवण कर श्रोता आनंद के सागर में डूब गए । तत्पश्चात संगीतमय रुक्मणी (रुक्मणी कृष्ण विवाह ) संपन्न कराया गया। कथा प्रांगण स्थल पर रुक्मणी कृष्ण विवाह की भव्य संगीतमय झांकी निकाली गई ।

कृष्ण बनी प्रदीप जायसवाल की पुत्री रिया जायसवाल ,एवं रुक्मणी बनी मुरारी श्रीवास की पुत्री गरिमा श्रीवास की मनोहारी रूप देख श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए । आज मेरे श्याम की शादी है,रासराचौ है की गीत पर पर श्रोतागण प्रफुल्लित हो उठे,रुक्मणी मंगल की खुशियों में जमकर झूमे । यजमान ,युवक युवतियां ,बच्चे बड़े सभी ने भगवान कृष्ण -रुक्मणी विवाह की खुशियाँ मनाई । शनिवार को कथा के सातवें दिन शनिवार को सुदामा चरित्र ,आठवें दिवस कथा समापन एवं चढोत्री नवमें दिवस गीता तुलसी वर्षा ,हवन सहस्त्रधारा ,गंगास्नान , कपिला तर्पण ,भंडारा प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन होगा।