सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली के पास एक यात्री बस से करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
👉ग्रामीणों की सूचना से खुला तस्करी का राज
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर की ओर से आ रही नीलम बस क्रमांक CG-15 EH-4301 में भारी मात्रा में गांजा ले जाए जाने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली थी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने सिलफिली के समीप बस को रुकवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
👉मौके पर पहुंची पुलिस, बस समेत गांजा जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बस की जांच की। जांच के दौरान बस से लगभग 20 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा और बस दोनों को जब्त कर लिया है। बरामद मादक पदार्थ को सुरक्षा कारणों से सिलफिली स्थित सीआरपीएफ बटालियन परिसर में रखा गया है।
👉तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम सक्रिय रुप से जांच में जुटा हुई है।
👉क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई
करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों की सतर्कता की भी सराहना की जा रही है। जिनकी सूचना के आधार पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।
सोर्स -haribhoomi.com
