CG : विधायक तहसीलदार विवाद : MLA टोप्पो के 2 समर्थकों ने किया सरेंडर ,थाने से तत्काल चेकलिस्ट पर छोंड़े गए…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बनाम नायब तहसीलदार विवाद में बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को विधायक रामकुमार टोप्पो के 2 समर्थकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर किया। पंकज गुप्ता और नाजिम रजा के थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने दोनों समर्थकों को चेकलिस्ट पर छोड़ दिया।

विधायक और समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर थे। विधायक श्री टोप्पो के कहने पर समर्थकों ने थाना में सरेंडर किया। कलेक्टर एसपी और विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच हई लंबी बातचीत के बाद दोनों युवकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर किया। नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और एसडीएम फगेश सिन्हा को सीतापुर से हटाने पर बात बनी। विधायक रामकुमार टोप्पो सहित उनके समर्थकों पर अपराध दर्ज हुआ था।

👉यह था पूरा मामला

दरसअल, विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन किसी काम से नायब तहसीलदार कार्यालय गई थीं। आज नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची तो उनकी अधिकारी से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि, कथित रूप से तहसीलदार ने फ़ाइल फेंक दी और तू तड़ाक करते हुए महिला को निकल बाहर कर दिया। जिसके बाद तहसीलदार और समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक- दुसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

सोर्स -haribhoomi.com