CG : कच्चे मकान में मिली महिला पुरुष की संदिग्ध लाशों से मची सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका …

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव का है, जहां एक कच्चे मकान के भीतर दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए।

👉प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला?

शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने किसी कारणवश आत्मघाती कदम उठाया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

👉सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

👉जांच जारी, खुलासे का इंतजार

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।