खेल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम एक अनोखे रिकॉर्ड के साथ दर्ज करा लिया है. धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच उनके लिए काफी खास रहा.
रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही भारत की तरफ से वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इस मैच में शामिल होते ही रोहित शर्मा ने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

मोहिंदर अमरनाथ ने जब भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी. वहीं, आज के मुकाबले में उतरते समय रोहित शर्मा की उम्र 39 साल और 44 दिन हो चुकी है, जिससे यह रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है. (PHOTO CREDIT- PTI)
रोहित शर्मा का इस सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर था. मैच से पहले उन्होंने पूरी तरह फिट होकर टीम की प्लेइंग-11 में जगह बनाई. यह रोहित शर्मा के वनडे करियर का 283वां मुकाबला है.

धर्मशाला में लगातार हुई तेज बारिश के कारण यह मैच लगभग 4 घंटे की देरी से शुरू हुआ. मौसम को देखते हुए अंपायरों ने खेल को 25-25 ओवर का कर दिया गया.अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई,रहमनुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंदों पर 101 रनों की शतकीय पारी खेली। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे एवं गुरनूर ब्रार ने 3 -3 विकेट झटके । अर्शदीप ,नीतीश कुमार रेड्डी को 2 -2 विकेट मिले । 195 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल के 66 गेंदों 84 रनों की अविजित पारी ,के.एल राहुल की 19 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी की बदौलत 22.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।इंजरी के बाद वापसी कर रहे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों में 16 रन बनाकर रन बनाकर कप्तान शुभमन गिल के साथ तालमेल की कमी की वजह से रन आउट हो गए।नॉन स्ट्राइक से शुभमन गिल ने रोहित की कॉल पर रन ही नहीं दौड़ा।
