KORBA: अडानी पॉवर के प्रस्तावित नई रेल लाइन का विरोध ,कलेक्टर पहुंच ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम -जब तक उचित मुआवजा,पुर्नवास नीति का लाभ देकर प्रत्येक परिवार को नौकरी नहीं दी जाएगी तब तक नहीं देंगे जमीन …

0 कंपनी के कर्मचारियों पर रोजगार ,मुआवजा पुनर्वास नीति एवं भूमि अधिग्रहण नियमों की सम्पूर्ण जानकारी दिए बगैर धोखे से सहमति पत्र में हस्ताक्षर करवाने का लगाया आरोप

हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड (अडानी पावर) के प्रस्तावित संयंत्र विस्तार अर्जन हेतु प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए भू अर्जन को लेकर विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। इसकी जद में आने वाले सरगबुंदिया ,पहंदा के किसानों ने निजी भूमि के अधिग्रहण में की जा रही मनमानी एवं विसंगति को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम सरगबुदिया, पहंदा के किसानों की निजी कृषि भूमि को रेल्वे लाईन विस्तार हेतु कोरबा पावर लिमिटेड अडानी पावर) के द्वारा भू-अर्जन के लिए प्रस्तावित रेल्वे लाईन की जद में आने वाले भू-स्वामी (कृषकों ) के पास अडानी पावर के अधिकारी/कर्मचारी गांव में व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। पूर्ण नियमों व रोजगार के संबंध व मुआवजा पुनर्वास नीति एवं भूमि अधिग्रहण नियमों की सम्पूर्ण जानकारी दिए बगैर धोखे से सहमति पत्र में हस्ताक्षर करवा लिया गया है। जिससे हम सभी भू-स्वामी सहमत नहीं है, जो हमारे द्वारा सहमति पत्र में धोखे से हस्ताक्षर कर डाले है उसे अकृत एवं शून्य माना जावे।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से निवेदन किया है किब रेल्वे लाईन हेतु प्रस्तावित भूमि का अर्जन करने हेतु भूमि का वर्तमान में संशोधित नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दी जाए एवं पुनर्वास नीति का लाभ दी जाये व प्रत्येक खाते में परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार स्थायी रोजगार दी जाए। उक्त मांगों के संदर्भ में कंपनी द्वारा जब तक लिखित सहमति नहीं दी जाएगी तब तक हम अपनी भूमि देने के लिए सहमति नहीं होंगे ।