राष्ट्रपति भवन में गूंजा हिटमैन का नाम,रोहित शर्मा को राष्ट्रपति से मिला पद्म श्री पुरुस्कार का सम्मान,जानें वाईट बॉल के बेताज बादशाह के अब तक के कीर्तिमान …

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया है। रोहित को ये सम्मान उनके क्रिकेट में हासिल की गई उपलब्धियों के कारण दिया गया है। शर्मा की गिनती दुनिया के महान ओपनर में की जाती है। इसके अलावा उन्होंने कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी में जीत दिलाई है।

रोहित का नाम पहले ही इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका था। इससे पहले भी सम्मान समारोह रखा गया था लेकिन रोहित वहां पर नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद उन्हें दूसरे सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। ये सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया।

👉सफेंद गेंद की क्रिकेट के बेताज बादशाह रोहित

रोहित शर्मा ने इटंरनेशनल क्रिकेट में 2007 में आयरलैंड के खिलाफ क्रिकेट में कदम रखा। उनकी प्रतिभा की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी लेकिन शुरुआती कुछ सालों में वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, 2013 में उन्हें वनडे और टी20 क्रिकेट में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और इसके बाद रोहित से वे हिटमैन बन गए। शर्मा ने अपने करियर में 159 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4231 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 32 अर्धशतक निकले।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में अब तक 285 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 277 पारियों में 11720 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने 62 अर्धशतक और 33 शतक लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम ही सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों का स्कोर बनाया था। टेस्ट क्रिकेट में भी वे शानदार रहे हैं। 2013 में डेब्यू के बाद रोहित ने 67 मैचों की 116 पारियों में 4301 रन बनाए, जिसमें 18 अर्धशतक और 12 शतक शामिल हैं।

👉इंग्लैंड में नजर आंगे रोहित

रोहित हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 79 रनों की पारी खेली थी। अब वे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। वे टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे में खेलते हुए दिखाई देते हैं।