हसदेव एक्सप्रेस न्यूज कोरबा । नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत अभियान में जुड़कर युवा एक आदर्श व्यक्तित्व के निर्माण के साथ साथ देश समाज के सुनहरे ,सुखद भविष्य की बुनियाद गढ़ रहे हैं।
मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय (गर्ल्स कॉलेज) की एमएससी की छात्रा सुश्री श्रद्धा जांगड़े ने भी इस अभियान का हिस्सा बनकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।



श्रद्धा ने नशा मुक्त भारत अभियान पोर्टल पर ‘ नशा मुक्ति मित्र ‘ के रूप में सफलतापूर्वक पंजीकरण कर ‘नशा मुक्त भारत ,खुशहाल भारत मिशन’ में अतुल्य योगदान दिया है। “नशे को ना कहें ” की शपथ लेकर स्वस्थ जीवनशैली के पदार्थों से सेवन से सचेत रूप से दूर रहने तथा नशामुक्त (संयमी) रहने का संकल्प लिया है।जिसकी बदौलत उन्हें भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्रालय ने
‘नशामुक्ति मित्र ‘ सर्टिफिकेट का प्रमाण पत्र दिया गया है।गौरतलब हो कि मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के स्नातकोत्तर की इस होनहार छात्रा ने न केवल शैक्षिक वरन विभिन्न रचनात्मक जन जागरूकता वाले गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। परिजनों समेत महाविद्यालय का नाम रौशन किया है।
