अपना रिकॉर्ड तोड़,सचिन को भी पछाड़ा,जानें हिटमैन ने लॉर्ड्स पर शतक जड़ क्या क्या बनाए अनोखे रिकार्ड …

खेल। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हार गई। हालांकि लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा ने टीम के लिए 138 रनों की पारी खेली। 110 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से रोहित ने 138 रन बनाए। टीम इंडिया का मध्यक्रम पूरी तरह फेल रहा और इसी वजह से 27 रनों से हार मिली। इंग्लैंड ने 387 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था।

👉इंग्लैंड के घर में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी

138 रन इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले भी रिकॉर्ड रोहित शर्मा के ही नाम था। उन्होंने 2018 में रोहित ने नॉटिंघम के मैदान पर 137 रनों की पारी खेली थी।

👉लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय

लॉर्ड्स पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित शर्मा लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट में 10 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। वनडे में सौरव गांगुली ने भारत की तरफ से सबसे बड़ी 90 रनों की पारी खेली थी।

रोहित शर्मा का इंग्लैंड की धरती पर यह वनडे क्रिकेट में 8वां शतक था। उन्होंने 2019 विश्व कप में ही 5 शतक मारे थे। वह किसी विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। सचिन ने यूएई में 7 शतक मारे थे।

👉सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर भी बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित का यह 46वां शतक था। महान सचिन तेंदुलकर ने ओपनर के रूप में 45 शतक जड़े थे। ओवरऑल सिर्फ डेविड वॉर्नर (49 शतक) रोहित से आगे हैं।

👉SENA देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा SENA देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम 346 छक्के हो गए हैं। इन चार देशों के खिलाफ क्रिस गेल के 342 छक्के थे।