नई दिल्ली। 16 जुलाई को एक खबर आई थी कि भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। इसके बाद तमाम रिपोर्ट्स आई, जिसमें अलग-अलग दावे किए गए। आखिरकार 19 जुलाई की तारीख आई और लॉर्ड्स के मैदान में रोहित ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए सिर्फ 84 गेंदों में शतक बना डाला। ये सिर्फ सैंकड़ा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को आईना दिखाने वाली पारी थी जिन्होंने कहा कि हिटमैन का समय पूरा हो चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से मीम्स की बाढ़ आ चुकी है।

👉रोहित शर्मा का एतिहासिक शतक
लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। इंग्लैंड की ओर से 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने हार नहीं मानी। शुरुआत में अपना समय लिया और फिर हाथ खोलते हुए ताबड़तोड़ तरीके से गेंदबाजों की कुटाई करना चालू कर दिया। रोहित ने 50 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। फिर अगली 34 गेंदों में 50 रन और जोड़कर सैंकड़ा पूरा कर लिया। शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 9 चौके और 1 सिक्स का सहारा लिया। वह लॉर्ड्स के मैदान पर भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाजी भी बन चुके हैं।
👉गंभीर और अगरकर निशाने पर आए
जैसे ही रोहित शर्मा ने शतक पूरा किया, सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो गई। जिसमें से ज्यादातर यूजर्स ने हेडकोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। क्योंकि 16 जुलाई को आई खबर के अनुसार सिलेक्टरों ने रोहित को बता दिया था कि वे उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपने प्लान में नहीं देखते हैं। माना जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे हिटमैन के करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। इन तमाम बातों के बीच रोहित की सेंचुरी के मायने बेहद खास हो जाते हैं।
👉यहां देखिए रिएक्शन
