देवांगना घाटी घूमने गई NEET की छात्रा गैंगरेप की शिकार , ब्वॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर उसके सामने ही 3 दरिंदों ने लूटी अस्मत , मचा हड़कम्प …

वारदात के बाद आरोपी फरार ,पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

सतना । सतना जिले की रहने वाली 20 वर्षीय नीट की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामनेे आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ चित्रकूट घूमने निकली थी। इस दौरान दोनों देवांगना घाटी में रूककर मोबाइल पर रील शूट कर रहे थे, तभी तीन युवक वहां आ धमके और आरोपियों ने लड़की के बाॅयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद पुलिस नेे अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सतना से लगे उत्तर प्रदेेश के चित्रकूट मार्ग पर स्थित देवांगना घाटी की है। बताया जा रहा हैै कि नयागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा राजस्थान के कोटा में अपने पिता के साथ रहकर 12वीं की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टियों में अपने घर आई थी। छात्रा के मुताबिक महज एक सप्ताह पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान चित्रकूट निवासी 17 वर्षीय किशोर 12वीं क्लास के छात्र से हुई थी। इंस्टाग्राम पर देवांगना घाटी के सुंदर वीडियो देखकर छात्रा की वहां घूमने की इच्छा हुई।

उसने अपने दोस्त से संपर्क किया और चित्रकूट आने की बात कही। छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक से देवांगना घाटी पहुंची। जहां दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों एक चट्टान पर बैठकर मोबाइल से रील बना रहे थे। तभी बाइक सवार आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले दोनों को धमकाया और किशोर की पिटाई कर बांध दिया। इसके बाद दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और भाग गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी स्वयं को वनकर्मी बताकर धमकाने लगे। इसके बाद उसके साथी ब्‍वॉयफ्रेंड के हाथ पैर बांधकर बेल्ट से पीटा गया। फिर छात्रा को घसीटते हुए झाडि़यों के पीछे ले जाकर तीनों युवकों ने गैंगरेप करते हुए अन्य दरिंदगी भी की।

👉तीनों आरोपित युवक घटनास्थल से फरार हो गए

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित युवक घटना स्थल से फरार हो गए। पूरी घटना बुधवार दोपहर 3 बजे की बतायी जा रही है। पुलिस केे मुताबिक घटना के बाद ब्‍वॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और छात्रा के पास पहुंचा। वह बदहवास हालत में पड़ी थी। ब्‍वॉयफ्रेंड ने ही फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुचकर देर रात तक घटना स्थल की जांच करती रही। इस दौरान चित्रकूट जिला के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। फिलहाल छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी में तीनों युवक बाइक से जाते दिख रहे हैं। शक के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।