CG : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर समेत 22 IAS अफसरों का तबादला, कुंदन कुमार बने कांकेर कलेक्टर, रणबीर शर्मा को गरियाबंद की कमान ,नायब तहसीलदार से IAS के पद पर पदोन्नत होने वाले बीरेंद्र बहादुर पँचभाई होंगे न्यायधानी के अपर कलेक्टर ,देखें आदेश ….

रायपुर । विधानसभा का मानसूत्र सत्र समाप्त होने के पखवाड़े भर बाद आखिरकार IAS अफसरों के तबादले को लेकर चली आ रही अटकलों पर मुहर लग ही गई । मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा कुल 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 22 एवं भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी का तबादला करते हुए उन्हें नए स्थान पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जारी नवीन स्थानांतरण आदेश के तहत आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

भा. प्र.से.(2011 ) बैच के आईएएस निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर कलेक्टर कांकेर से संचालक नगरीय प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किए गए हैं ।

भा. प्र.से.(2014 ) बैच के आईएएस कुंदन कुमार उत्तर बस्तर -कांकेर जिले के नए कलेक्टर होंगे। मुंगेली कलेक्टर के तौर पर कार्यदायित्वों का संजीदगी से निर्वहन करने का इनाम देते हुए शासन ने उन्हें नक्सलमुक्त बस्तर संभाग के जिले में पदस्थापना दी है।

भा. प्र.से.(2014 ) बैच के आईएएस अमृत विकास तोपनो मुंगेली कलेक्टर बनाए गए हैं। श्री तोपनो अभी वर्तमान सक्ती कलेक्टर के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे।

भा. प्र.से.(2016 ) बैच के आईएएस श्रीमती जय श्री जैन सक्ती जिला कलेक्टर की कमान संभालेंगी। वे वर्तमान में संयुक्त सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर सेवाएं दे रही हैं। भा. प्र.से.(2016 ) बैच की आईएएस श्रीमती तुलिका प्रजापति कबीरधाम कलेक्टर की कमान संभालेंगी । वे वर्तमान में कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर सेवाएं दे रही थीं।

भा. प्र.से.(2019 ) बैच की आईएएस सुश्री तनुजा सलाम कलेक्टर जिला -मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ की गई हैं।

भा. प्र.से.(2012 ) बैच के आईएएस रणबीर शर्मा कलेक्टर गरियाबंद होंगे । श्री शर्मा वर्तमान में संचालक समाज कल्याण के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

भा. प्र.से.(2019 ) बैच के आईएएस गजेंद्र सिंह ठाकुर संचालक समाज कल्याण के पद पर पदस्थ किए गए हैं।

नायब तहसीलदार के पद से प्रशासनिक सफर की शुरुआत कर IAS के पद पर पदोन्नत होकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने वाले भा. प्र.से.(2021 ) बैच के आईएएस वीरेंद्र बहादुर पँचभाई बिलासपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। श्री पँचभाई वर्तमान में अपर कलेक्टर नारायणपुर के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे।