हिटमैन ने गुवाहाटी में जड़ा खास दोहरा ‘शतक ‘ छक्कों की झड़ी लगाकर बनाया यह अनूठा वर्ल्ड रिकार्ड …

खेल । रोहित शर्मा ने छक्कों की झड़ी लगाकर खास ‘दोहरा शतक’ पूरा कर लिया है. बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा एक देश में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. इस लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे पायदान पर हैं. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि गेल और रोहित के छक्कों में 50 से ज्यादा का फर्क है.

हिटमैन ने भारत में 200 वनडे छक्के पूरे कर लिए हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल ने 147 छक्के लगाए हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि सिक्स हिटिंग के मामले में रोहित शर्मा बाकी बल्लेबाजों से बहुत आगे है.

वहीं ओवरऑल वनडे में भी रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वह फॉर्मेट में 370 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं. अफरीदी ने 351 वनडे छक्कों के साथ अपना करियर समाप्त किया. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर हैं.

👉वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 377* छक्के

शाहिद अफरीदी- 351 छक्के

क्रिस गेल- 331 छक्के

सनथ जयसूर्या- 270 छक्के

एमएस धोनी- 229 छक्के

इयोन मोर्गन- 220 छक्के

एबी डिविलियर्स- 204 छक्के

ब्रैंडन मैक्कुलम- 200 छक्के

सचिन तेंदुलकर- 195 छक्के

जोस बटलर- 193 छक्के

👉वेस्टइंडीज ने दिया था 406 रन का लक्ष्य

गुवाहाटी के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए. टीम के लिए आमिर जंगू ने 77 गेंदों में 114 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए. कप्तान शाई होप ने 104 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ओपनर जॉन कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रन स्कोर किए. इन तीन शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 400 रन का आंकड़ा पार किया और भारत को 406 रनों का लक्ष्य दिया. इस दौरान टीम इंडिया के लिए गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. भारत ने कप्तान शुभमन के दूसरे दोहरे शतक नाबाद 223 रन और रोहित शर्मा के 101 रन की ऐतिहासिक पारी की बदौलत 39 गेंद शेष रहते ही 43.3 ओवर में यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।