Asian Games 2026 IND vs PAK : चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल मैच में 19 रनों से परास्त कर भारत ने क्रिकेट में जीता दूसरा गोल्ड ,अभिषेक,तिलक ,दुबे ने खेली अहम पारी …

खेल । पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 फाइनल जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाल लिया है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया फाइनल भारत ने 19 रनों से जीत लिया। क्रिकेट में भारत का यह दूसरा गोल्ड है। इसके पहले भारत की महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

एक तरफ जहां पहले स्थान पर रहते हुए टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर जीता तो वहीं दूसरी तरफ फाइनल गंवाने के बाद पाकिस्तान को सिल्वर मेडल (रजत पदक) से संतोष करना पड़ा। बांग्लादेश पर 63 रनों की जीत के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए श्रीलंका ने ब्रान्ज़ मेडल (कांस्य पदक) हासिल किया।

👉Asian Games 2026 IND vs PAK: फाइनल का हाल

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया। पहले बैटिंग का फैसला सही साबित करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे 20 ओवर बैटिंग जारने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बोर्ड पर लगाए।

फाइनल फतह करने के लिए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 192 रन बनाए। इसी के साथ Asian Games IND vs PAK Final भारत ने जीता और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 51 बॉल पर 96 रन की पारी जरूर खेली। पर वे जीत सुनिश्चित करने में नाकाम रहे।
हसन नवाज के अलावा सईम अयूब ने 29 और माज़ सदाकत ने 23 रनों का योगदान दिया।
स्पिन गेंदबाज वॉशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं तेज गेंदबाज शिवम दुबे के खाते में भी दो विकेट आए।

👉भारत की बैटिंग,जूनियर शर्मा जी के बाद तिलक,दुबे की तूफानी पारी ने रखी नींव

टॉस जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरे। ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद वैभव सूर्यवंशी 16 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 2 रन बनाकर डगआउट जल्दी लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभालते हुए पारी को तेजतर्रार अंदाज में आगे
बढ़ाया।

अभिषेक ने महज 28 गेंदों में 61 रन कूट दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के और 3 चौके निकले। अय्यर ने 21 रनों की इनिंग खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 42 रन जोड़े। इसके बाद ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक के जाने के बाद तिलक वर्मा ने आक्रमक अंदाज में बैटिंग करते हुए 22 गेंदों में 51 रन ठोक दिए। वह अंत तक नाबाद रहे। उनका साथ 27 रन बनाकर शिवम दुबे ने दिया।