CG :बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार ,5 यात्री गंभीर रूप से घायल,मची चीख पुकार …

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही भैरमगढ़ और नेलसनार से सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद करते हुए घायलों को बाहर निकालने और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रह है कि बीजापुर से मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक CG 07-9655 रात 10 बजें के लगभग दुर्ग जाने के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच तेज रफ्तार बस पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भैरमगढ़ और नेलसनार से सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंचीं।

रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस भीषण हादसे में 5 यात्रियों को गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आ रही है। जिनमें 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल है। सभी पांच घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।