CG : लोन सेटलमेंट करवाने के नाम पर 5 लाख लाख की मांगी रिश्वत,20 हजार लेते ACB की जाल में फंसा आरक्षक,गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प …

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर निजी लोन के सेटलमेंट के नाम पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

👉18 लाख के लोन से जुड़ा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला करीब 18 लाख रुपये के निजी लोन के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि प्रधान
आरक्षक किशोर यादव ने लोन का सेटलमेंट करवाने के नाम पर प्रार्थी गौरव अग्रवाल से 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर गौरव अग्रवाल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

👉शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

👉भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच जारी है।