जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF कैंप पर फायरिंग, 3 जवान जख्मी,2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट …

श्रीनगर जम्मू कश्मीर । जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन सीआरपीएफ जवान जख्मी हुए हैं। हमले की घटना के बाद इलाके की नाकेबंदी की गई है। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के कैंप ओपन फायरिंग की।

कुलगाम में दिवाली से ठीक पहले सुरक्षाबलों को अलर्ट किया था। कुलगाम पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट भी किया था। बताया जा रहा है कि आतंकी बाइक से आए थे। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि हमलावर आतंकियों को ज्यादा दूर भागने का मौका नहीं दिया जाए। सेना काउंटर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

👉बाइक से आए थे आतंकवादी

सीआरपीएफ ने जम्मू हाइवे पर नाका लगा रखा था। इस दौरान बाइक से आए आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, मगर आतंकी भागने में सफल हो गए। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि बीते साल में एक भी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान कैजुअल्टी नहीं हुई थी। यह आतंकी हमला दोपहर 2:15 मिनट पर हुआ। घायल जवानों को अनंतनाग जिला अस्पताल भेजा गया है।

👉CRPF की 46वीं बटालियन पर हमला

मोटरसाइकिल पर आए आतंकवादियों ने कुलगाम में CRPF की 46वीं बटालियन पर फायरिंग की। कुलगाम में नोवपोरा अखरान (मीर बाजार के पास) स्थित एक नाके पर यह घटना हुई। इस घटना में 2-3 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।