मुंबई । रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’, भारत के साथ-साथ दुनियाभर में छाई हुई है। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस हुई इस फिल्म ने सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ।
पिक्चर ने अभी तक तकरीबन 900 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था। बड़े बजट और VFX के चलते पिक्चर का चर्चा लगातार हो रहा था। हालांकि इसकी रिलीज के बाद इसे देश संग विदेश में मिक्स रिव्यू और रिएक्शन मिले हैं। अब रामानंद सागर के आइकॉनिक टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके एक्टर सुनील लहरी ने इसपर बात की है।
👉सुनील लहरी ने क्या कहा?

सुनील लहरी ने आखिरकार फिल्म ‘रामायण’ को थिएटर में देख लिया है। ऐसे में उन्होंने पिक्चर को लेकर एक वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नई रामायण देखी कुछ खट्टा मीठा अनुभव रहा, दिव्यता और भक्ति भाव नहीं दिखा, कई महात्वपूर्ण दृश्य नहीं है,कई सीनो में वर्तलाप गरिमापूर्ण जो इस तरह की फिल्म में होना चाहिए, रावण के पात्र को काफी महिमामंडित किया गया है।’
वीडियो में सुनील लहरी कहा रहे हैं, ‘अभी जो नई रामायण रिलीज हुई है इसे देखने का अवसर प्राप्त हुआ। बहुत बड़े बजट की बहुत ही भव्य पिक्चर है। वीएफएक्स जो हैं, वर्ल्डक्लास हैं। पिक्चर का चित्रण बहुत ही सुंदर है। आंखों को बहुत अच्छा लगता है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने जो भी उन्हें रोल दिए गए बहुत अच्छे से निभाए हैं, बहुत ही दिल से निभाए हैं। फिल्म के कुछ सीन्स जो हैं, वो आउटस्टैंडिंग हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘परंतु मेरे विचार से फिल्म में कुछ सीन्स के ऊपर, जो खासकर के इमोशनल सीन हैं, उनपर और डायलॉग पर ध्यान ही नहीं दिया गया। कुछ सीन हैं ही नहीं। जैसे कि परशुराम वाला सीन है, मुझे कमजोर लगा। अहिल्या वाला सीन है ही नहीं। शूर्पणखा का जो राम जी से वर्तलाप है उसमें जिस हिसाब से शूर्पणखा, राम जी को संबोधित करती है वो भी अच्छा नहीं लगता। सीता जी का राम जी को संबोधित करना ठीक नहीं लगा। ऐसे कई और सीन हैं, जिनमें भक्तिभाव और दिव्यता कम लगती है। यह फिल्म मेरे हिसाब से शक्तिप्रधान ज्यादा है, भक्तिप्रधान कम है। आप लोग देखिए और अपने विचार साझा कीजिए।’
👉भाई दूज की फैंस को दी बधाई
आगे सुनील लहरी ने चाहनेवालों को भाई दूज के पर्व की बधाई भी दी। उन्होंने कहा, ‘आज भाई दूज का पावन पर्व है। यह एक ऐसा त्योहार है। जहां पर पूरे साल में इसी दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र सुखद जिंदगी और स्वस्थ जीवन की कामना करती है। आप लोगों को इस पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
👉नीतीश भारद्वाज ने जताई थी निराशा
सुनील लहरी से पहले बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभा चुके एक्टर नीतीश भारद्वाज ने ‘रामायण’ पर बात की थी। उन्होंने एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म को लेकर अपनी निराशा जताई थी।
एक्टर का कहना था कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक पहचान का अहम हिस्सा है। उनके मुताबिक, इस महाकाव्य के किरदारों और उनके महत्व को मनमाने तरीके से नहीं बदला जा सकता, क्योंकि इससे इसकी मूल सीख और संदेश प्रभावित होते हैं।
नीतीश भारद्वाज का पोस्ट इसलिए भी वायरल हुआ, क्योंकि उन्होंने ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने पर इसे ऑस्कर विजेता बताया था। हालांकि पिक्चर को देखने के बाद उनके विचार बदल गए हैं।
फिल्म ‘रामायण’ की बात करें तो यह 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल समेत कई जाने-माने सितारों को अहम भूमिकाओं में देखा गया है। इसने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब आ गई है। साथ ही इसे ऑस्कर्स 2027 के लिए सबमिट किया गया है।
